Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherनाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन Rajya Shaherकई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी Rajya Shaherराहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। Rajya Shaherविशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम Careerएक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित Trending Newsहरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू Rajya Shaherलोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय Rajya Shaherजिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत Rajya Shaherसिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश Rajya Shaherबैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
Trending News

नेपाल बाढ़ आपदा : तबाही के बीच लूटपाट की घटनाएं, तिजोरी से 92.68 लाख रुपये चुराने वाले 29 गिरफ्तार, शव से सोने की बालियां निकालने का वीडियो वायरल

Breaking
नाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन कई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। विशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम एक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित हरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू लोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय जिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश बैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
News cover
ADHUNIK NEWS ,29 August 2026, (Update 6 October 2026, 7:55 AM UTC)
By 43 Views
नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन की तबाही के बीच एक तरफ हजारों लोग लापता और सैकड़ों की मौत हो चुकी है, वहीं दूसरी तरफ आपदा को मौके में बदलने वाले कई मामले सामने आ रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद की जगह कुछ लोग बाढ़ में बहकर आई नकदी और यहां तक कि शवों से भी सामान लूटने में लिप्त पाए गए हैं। पुलिस ने ऐसे दो बड़े मामलों में गिरफ्तारियां की हैं।

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन की तबाही के बीच एक तरफ हजारों लोग लापता और सैकड़ों की मौत हो चुकी है, वहीं दूसरी तरफ आपदा को मौके में बदलने वाले कई मामले सामने आ रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद की जगह कुछ लोग बाढ़ में बहकर आई नकदी और यहां तक कि शवों से भी सामान लूटने में लिप्त पाए गए हैं। पुलिस ने ऐसे दो बड़े मामलों में गिरफ्तारियां की हैं।

तिजोरी तोड़कर 92.68 लाख रुपये की लूट
सबसे बड़ी घटना त्रिशुली नदी से जुड़ी है। भोटेकोशी इलाके में आई बाढ़ में एक तिजोरी बह गई थी। बाद में यह तिजोरी धाडिंग जिले के गलछी ग्रामीण नगरपालिका-4 के बेलखुखोला के पास त्रिशुली नदी के किनारे मिली। स्थानीय लोगों ने तिजोरी तोड़ दी और उसके अंदर रखी नकदी निकाल ली।

पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो तुरंत एक टीम मौके पर पहुंचाई गई। जांच के दौरान 29 लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से कुल 92,68,505 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोग गलछी-4 स्थित मस्तर इलाके के निवासी हैं। कुछ आरोपी गलछी-6 के आदमघाट और सिद्धलेक-7 के आदमतर के रहने वाले हैं। इसके अलावा कई आरोपी मूल रूप से चितवन और परसा जिले के हैं, जो फिलहाल धाडिंग में रह रहे थे।
पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जब्त की गई नकदी के वास्तविक स्रोत का पता लगाने के साथ यह भी देखा जा रहा है कि क्या इस वारदात में और लोग शामिल थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है।


शव से सोने की बालियां चुराने का वीडियो वायरल
बाढ़ की त्रासदी के बीच एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नारायणी नदी में बहकर आए एक मृत महिला के शव से सोने की बालियां चुराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दो व्यक्ति बाढ़ के पानी में बहकर आई महिला के शव के पास दिख रहे हैं और वे जबरदस्ती उसके कानों से सोने की बालियां निकालते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि आपदा के समय भी कुछ लोग इतनी संवेदनहीनता कैसे दिखा सकते हैं।


मृतकों की संख्या बढ़कर 626, 2426 अभी भी लापता
नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने शनिवार को बाढ़ से हुए नुकसान के आंकड़ों में बड़ा संशोधन किया है। प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 626 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 2,426 लोग अभी भी लापता हैं। कई इलाकों में बचाव और राहत कार्य जारी हैं, लेकिन भारी बारिश और बाढ़ के पानी के कारण राहत सामग्री पहुंचाने में मुश्किलें आ रही हैं।


आपदा में अवसर की मानसिकता पर सवाल
ये घटनाएं नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच एक अलग तरह की तस्वीर पेश कर रही हैं। जहां एक तरफ सैकड़ों परिवार अपने परिजनों को खोने के बाद सदमे में हैं, वहीं कुछ लोग बाढ़ में बहकर आए सामान और यहां तक कि शवों से भी लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों पर सख्ती बरत रही है और आगे भी जांच जारी रखने का संकेत दिया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि आपदा के समय कानून व्यवस्था बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है जितना राहत और बचाव कार्य। पुलिस दोनों मामलों की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस टी-20 एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193/5 रन बनाए। जवाब में हांगकांग की टीम सिर्फ 56 रनों पर सिमट गई।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.