Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherनाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन Rajya Shaherकई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी Rajya Shaherराहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। Rajya Shaherविशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम Careerएक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित Trending Newsहरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू Rajya Shaherलोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय Rajya Shaherजिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत Rajya Shaherसिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश Rajya Shaherबैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
Rajya Shaher

डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

Breaking
नाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन कई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। विशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम एक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित हरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू लोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय जिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश बैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
News cover
ADHUNIK NEWS Uttar Pradesh RaeBareli ,1 October 2026, (Update 6 October 2026, 5:30 PM UTC)
By 30 Views
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर से  विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ रैली को हरी झंण्डी दिखाकर किया। इस अवसर पर दस्तक अभियान के अंतर्गत लोगों को साफ सफाई, स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।

रायबरेली, 01 अक्टूबर 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर से  विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ रैली को हरी झंण्डी दिखाकर किया। इस अवसर पर दस्तक अभियान के अंतर्गत लोगों को साफ सफाई, स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 01 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 अक्टूबर तक             दस्तक अभियान चलाया जा रहा है सभी सम्बन्धित विभगों के अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा, लगन के साथ जनपद को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें तथा अभियान को जनपद में गंभीरता के साथ         संचालित करें। 

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज/ग्राम्य विकास, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई, उद्यान एवं सूचना विभाग समन्वित रूप से कार्यवाही संपादित कराएंगे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके द्वारा अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों को कार्य योजना के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।  

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा प्रतिदिन अपने क्षेत्र में घरों का भ्रमण करेंगी तथा बुखार के रोगियों की सूची, इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस रोगियों की सूची, फाइलेरिया, कालाजार, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची तथा कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर एन एन एम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर प्रस्तुत करेंगी।जिसके लिए अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी।

जिलाधिकारी ने संचारी रोग अभियान के तहत साफ सफाई, स्वच्छता, एंटी लारवा छिड़काव, फागिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों/पोखरों के पास की झाड़ियों की सफाई, सूअर बाड़ो की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का कार्य शत प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। 
उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की साप्ताहिक समीक्षा विभाग वार की जाएगी। खराब प्रगति पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अरविंद कुमार ने बताया कि अभियान को संपादित कराने हेतु 361 ए0एन0एम 2724 आशा कार्यकत्री, 2443 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को लगाया गया है। जनपद के 980 ग्राम पंचायतों सहित 1551 राजस्व ग्रामों ,तथा 01 नगर पालिका सहित कुल 9 नगर पंचायतो  के कुल 144 वार्डाे में संचारी रोगों की रोकथाम संबंधी गतिविधियां साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सहयोगी विभागों द्वारा व्यवहार परिवर्तन व प्रचार प्रसार कराएंगे। 
कार्यक्रम का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया। 

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव, प्रभारी स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी डी.एस.अस्थाना, विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रतिनिधि डॉ0 सी.एल. पटेल, एपिडमोलॉजिस्ट डॉ0 ऋषि बागची, जे.ई. कंसल्टेंट मुआजम  नकवी, मलेरिया निरीक्षक मो0 आतिफ खान, समस्त मलेरिया/फाइलेरिया निरीक्षक एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे सुलैमान ईसा खान ने दावा किया है कि पाकिस्तान तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने अपने पिता के लंबे समय से जेल में होने को इसका उदाहरण बताया।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.