Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherनाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन Rajya Shaherकई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी Rajya Shaherराहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। Rajya Shaherविशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम Careerएक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित Trending Newsहरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू Rajya Shaherलोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय Rajya Shaherजिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत Rajya Shaherसिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश Rajya Shaherबैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
Rajya Shaher

बारिश ने छीनी गरीब परिवारों की छत, मदद के लिए आगे आए डॉ. शशिकांत शर्मा

Breaking
नाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन कई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। विशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम एक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित हरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू लोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय जिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश बैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
News cover
ADHUNIK NEWS ,1 September 2026, (Update 7 October 2026, 2:52 AM UTC)
By 42 Views
बारिश के कारण गिरे एक मकान में शहीदुल्ल बानो अपनी दो पुत्रियों शहनाज़ बानो और परवीन बानो के साथ रहती थीं। वहीं दूसरे मकान के गिरने से संगीता रैदास पत्नी सुरेश कुमार रैदास का परिवार प्रभावित हुआ। अचानक छत छिन जाने से दोनों परिवारों के सामने रहने और जरूरी सामान की व्यवस्था को लेकर कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हो गईं।

रायबरेली। 180 सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैदपुर में अधिक वर्षा के कारण दो कच्चे मकान गिरने से प्रभावित परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और उनका हाल जाना।

बारिश के कारण गिरे एक मकान में शहीदुल्ल बानो अपनी दो पुत्रियों शहनाज़ बानो और परवीन बानो के साथ रहती थीं। वहीं दूसरे मकान के गिरने से संगीता रैदास पत्नी सुरेश कुमार रैदास का परिवार प्रभावित हुआ। अचानक छत छिन जाने से दोनों परिवारों के सामने रहने और जरूरी सामान की व्यवस्था को लेकर कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हो गईं।

डॉ. शशिकांत शर्मा ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और मौके पर ही राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

डॉ. शर्मा ने कहा कि “किसी गरीब परिवार के सिर से जब उसकी छत छिन जाती है, तो उसका दर्द केवल शब्दों से नहीं समझा जा सकता। ऐसे समय में उनके बीच पहुंचकर यथासंभव मदद करना हमारा मानवीय दायित्व है।”

उन्होंने कहा कि जनसेवा का उद्देश्य केवल समस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा होकर उनकी परेशानी को कम करने का प्रयास करना है। क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा या किसी भी विपरीत परिस्थिति से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि बारिश से प्रभावित परिवारों की स्थिति का संज्ञान लेते हुए उन्हें नियमानुसार सरकारी राहत एवं आवास संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवारों को जल्द राहत मिल सके।

डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि सुख-दुख में जनता के साथ खड़ा रहना ही सच्ची राजनीति और जनसेवा का मूल उद्देश्य है। भैदपुर के प्रभावित परिवारों के साथ आज भी खड़े हैं और आगे भी हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।

आगरा की बेटी दुर्गा शक्ति नागपाल आज उत्तर प्रदेश कैडर की 2010 बैच की IAS अधिकारी हैं। कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की राह चुनी और दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया। उनके पति अभिषेक सिंह भी पूर्व IAS अधिकारी हैं, जिन्होंने बाद में अभिनय की दुनिया अपना ली।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.